Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यात्रुबस दुर्घटनाः ४ यात्रुओं की शव प्राप्त, १५ घायल, २० लापत्ता

 

काठमांडू, ११ कार्तिक । सप्तरी (राजविराज) से काठमांडू आ रहे यात्रु–बस त्रिशुली नदी में लापत्ता हुआ है । नेपाल पुलिस के अनुसार शनिबार (आज) सुबह ६ बजे ना६ख १४६७ नम्बर के यात्रु बस गजुरी गांवपालिका–५ (धादिङ) से त्रिशुली नदी में गिर गया था । बस में अनुमानित ५० यात्रु थे । उसमें से पुलिस ने १५ घायल यात्रुओं को उद्धार किया है । उन लोगों को गजुरी अस्पताल ले गया है । गम्भीर घायल दाे लाेगाें काे काठमांडू (वीर अस्पताल) में लाया गया है ।

यह भी पढें   लम्कीचुहा कैलाली में महिला पुरुष करके १ सौ ३६ लोगों ने किया रक्तदान 


दुर्घटना स्थलों से ४ यात्रुओं का शव प्राप्त हुआ है । उनमें से दाे पुरूष अाैर दाे महिला हैं । लेकिन  उन लोगों की पहचान अभी तक नहीं खुला है । दुर्घटना स्थल में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस और स्थानीय बासी उद्धार के लिए जुट गए हैं । पुलिस का कहना है कि २० यात्रु अभी भी त्रिशुली नदी में लापता हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com