Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिर्तामोड घटना में छानबिन के लिए ४ सदस्यीय समिति

 

काठमांडू, ११ कार्तिक । झापा (बिर्तामोड) घटना के संबंध में छानबिन के लिए गृह मन्त्रालय ने ४ सदस्यीय समिति निर्माण किया है । गृह मन्त्रालय के सह–सचिव वीरेन्द्र कुमार यादव के संयोजकत्व में निर्मित समिति में नेपाल पुलिस के डीआईजी रमेशकुमार भट्टराई, सशस्त्र के डीआईजी चिरञ्जिवी अधिकारी, अनुसन्धान विभाग के निर्देशक हरिहर पौडेल सदस्य हैं ।


११ वर्षीय लक्ष्मण शिवाकोटी की हत्या संबंधी प्रकरण को लेकर प्रदर्शन में उतर आए सर्वसाधारण पर शुक्रबार पुलिस ने दमन किया था । घटना में पुलिस की गोली लगकर अर्जुनधारा–५ निवासी ३० वर्षीय नरेश थापा की जान गई थी । उसके बाद बिर्तामोड में अनिश्चितकालीन कफ्यु आदेश जारी किया गया है । कफ्यु अादेश अादेश अाज भी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com