Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्दियाें में फटते हैं हाेंठ ताे करें घरेलु उपाय

 
  • 1लिप बाम

    वैसे तो सर्दी का मौसम बहुत ही मस्‍त होता है। लेकिन कुछ लोगों को इस मौसम में तमाम तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। इनमें सबसे बड़ी समस्‍या है फटे होंठ और रूखी त्‍वचा। फटे होंठों को नर्म और मुलायम रखना बड़ी चुनौती होती है। इसके लिए लोग दिनभर लिप बाम लगाते रहते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद इसका असर खत्‍म हो जाता है। अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का बार बार इस्‍तेमाल करते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। हम आपको बता रहे हैं कि घर में कैसे लिप बाम बनाकर होठों को सेहतमंद बना सकते हैं।

    2

    ऐसे बनाएं

    माइक्रोवेव बाउल में थोड़ा पेट्रोलियम जेली डालें, अपनी जरूरत के अनुसार जितना ज़्यादा या कम पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। अगर आप पूरा पेट्रोलियम जेली के टब का इस्तेमाल करते हैं, तो तैयार लिप बाम को उसी कंटेनर में डालकर स्टोर कर सकते हैं।

    3

    गर्म करें

    आप अपने पेट्रोलियम जेली को माइक्रोवेव में या हीट-प्रूफ बाउल में डालकर खोलते पानी में रखकर गरम कर सकते हैं।

     4

    कलर का मिश्रण

    पेट्रोलियम जेली में रंग मिलाने के लिए अपनी मनपसंद लिप-स्टिक से एक छोटा सा टुकड़ा काटें, आइ-शैडो, या थोड़ा सा ब्लश स्क्रैप करें और अच्छे से मिलाएं। एक चम्मच के सहारे अच्छी तरह से इसे मिलाएं। इसे फिर से गरम करें ताकि मिलाने में आसानी होगी।

     5

    खुशबू के लिए

    थोड़ा सा जूस या अर्क मिलाएं। जितनी खुशबू आप चाहते हैं उतना जूस या अर्क मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडा होने दें: बाम को कंटेनर में भर दें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com