Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भण्डारी का अबुधावी विमानस्थल में मानव संसाधन तथा अमिरातीकरण मन्त्री नासेर थानी अलहमेली द्वारा स्वागत

 

अबुधावी -१४ नवम्बर

 

राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी संयुक्त अरब इमिरेट्स युएई के अबुधावी  के युवराज तथा युएई के सशस्त्र बल के नायब सर्वोच्च कमाण्डर शेख महम्मद बिन जाहेद अल नेह्यान के मैत्रीपूर्ण निमन्त्रण में  औपचारिक भ्रमण में सोमबार पहुँची है‌ ।

भण्डारी का अबुधावी अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल में मानव संसाधन तथा अमिरातीकरण मन्त्री नासेर थानी अलहमेली ने हार्दिक स्वागत किया ।

भण्डारी के स्वागतार्थ विमानस्थल में युएई के लिए  नेपाल के कार्यबाहक राजदूत नेत्रबहादुर टण्डन तथा नेपाली दूतावास के अन्य अधिकारी एवं युएई के शिष्टाचार अधिकारीयाें की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   बल्खु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है

इस भ्रमण में राष्ट्रपति भण्डारी के साथ आपूर्ति मन्त्री जयन्त चन्द भी हैं  ।
नेपाल अाैर युएई के बीच कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापना के ४० वें वार्षिकोत्सव के सन्दर्भ में राष्ट्रपति का यह भ्रमण है अाैर आज राष्ट्रपति भण्डारी अाैर युवराज नेह्यान के बीच औपचारिक वार्ता हाेने की जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है । ।

राष्ट्रपति भण्डारी के साथ उनकी बेटी निशाकुसुम भण्डारी, राष्ट्रपति के परराष्ट्र मामला विज्ञ डा मदनकुमार भट्टराई, परराष्ट्र सचिव शंकरदास बैरागी, राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव भूपेन्द्रप्रसाद पौडेल, राष्ट्रपति के प्रमुख स्वकीय सचिव भेषराज अधिकारी अाैर राष्ट्रपति के कार्यालय एवं परराष्ट्र मन्त्रालय के उच्च अधिकारी के साथ ही सञ्चार माध्यम के प्रतिनिधि भी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com