चुनाव में आधुनिक हतियार सहित सेना परिचालन !
काठमांडू, २० नवम्बर । प्रधानसेनापति राजेन्द्र क्षत्री ने बताया है कि आवश्यक पड़ने पर चुनाव में अत्याधुनिक हथियार के साथ नेपाली सेना परिचालित हो सकती है । अन्नपूर्ण पोष्ट दैनिक में आज प्रकाशित समाचार अनुसार रक्षा मन्त्रालय द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम में प्रधानसेनापति क्षत्री ने यह बात बताया है । सेनापति क्षत्री के अनुसार देश भर चुनाव विरोधी गतिविधि हो रहा है, इस में नेपाली सेना पूर्णतः सचेत है । उन्होंने आगे कहा कि आवश्यक पड़ने पर सेना अंतिम शक्ति के रुप आगे बढ़ेगी ।

सेनापति क्षत्री ने कहा– ‘चुनाव विरोधी गतिविधि को नियन्त्रण करना होगा, अगर दोनो पुलिस फोर्स इसमें असफल रहेगी तो सेना आगे बढ़ेगी । आवश्यक होने पर अत्याधुनिक (डेड्ली) हथियार के साथ सेना परिचालित हो सकती है ।’ उम्मीदवार और मतदाता लक्षित आक्रमण होने के कारण सेना ने पहली बार अपनी धारणा सार्वजनिक किया है । सेना ने कहा है कि इस तरह का घटना निन्दनीय है ।

