राजावादी पार्टी के उम्मीदवार को पराजित करना ही होगाः सिटौला
काठमांडू, २१ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता एवं झापा क्षेत्र नं. ३ के प्रतिनिधिसभा उम्मीदवार कृष्णप्रसाद सिटौला ने अपने प्रतिस्पर्धी राजेन्द्र लिङदेन को राजावादी कहते हुए दावा किया है कि वह लिङदेन को पराजित करने में सक्षम रहेंगे । झापा प्रस्थान करने से पूर्व काठमांडू में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेता सिटौला ने यह बात बताया है । उन्होंने कहा– ‘राजा को पुनस्र्थापित करनेवाले पार्टी और उनके नेता मेरे प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार के रुप में दिखाई दे रहे हैं । इस तरह के विचार और उम्मीदवार को मैं समाप्त करना चाहता हूं ।’ उनका कहना है कि जनता संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के पक्ष में हैं और कभी भी राप्रपा जैसे पराम्परागत पार्टी को वोट नहीं देंगे ।
स्मरणीय है– झापा–३ में सिटौला के प्रतिद्वन्द्वी रहे लिङदेन को वाम गठबंधन का भी साथ मिल रहा है । इसीलिए कुछ विश्लेषकों को ने कहा है कि सिटौला वहां से चुनाव नहीं जीत पाएंगे । लेकिन सिटौला इसतरह का विश्लेषण स्वीकार नहीं करतें हैं । उन्होंने कहा है कि जनता परिवर्तन के पक्ष में हैं । पत्रकारों के बीच नेता सिटौला ने कहा– ‘अब देखना यह है कि खूद को परिवर्तनकारी शक्ति माननेवाले एमाले और माओवादी कार्यकर्ता किस को वोट देते हैं !’ नेता सिटौला को मानना है कि विरिवर्तन विरोधी शक्ति को परास्त करने के लिए भी उनको वोट देना चाहिए ।

