Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रमादेवी शाह को सम्मान

 

नेपालगंज, २६ नवम्बर ।
अछाम जिला की तुर्माखाद स्थित श्री कालिकेश्वरी उच्च माध्यामिक बिद्यालय में कार्यरत शिक्षक रमादेवी शाह को बिद्यालय ने एक कार्यक्रम बीच सम्मान किया है । शाह विगत ४१ साल से बिद्यालय में अध्यापन कराते आ रही थी, उन्होंने गत आश्वीन २४ गते अवकाश प्राप्त की थी । सम्मान कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष चक्रबहादुर बयक ने रमादेवी शाह को कदर–पत्र और उपहार सहित सम्मान किया र्ह । कार्यक्रम के अन्य अतिथियों ने उन को दोसल्ला ओढाकर और माला पहनाकर सम्मान किया ।


कार्यक्रम में बोलते हुए प्रमुख अतिथि चक्रबहादुर बयक ने लम्बें समय से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत रमादेवी शाह को प्रशंसा करते हुए कहा— ‘रमादेवी शाह ने ४१ साल तक अविछिन्न रुप में अध्यापन किया और बिद्यालय कीे चौतरफी विकास में अतुलनीय योगदान दिया । विद्यालय में हाल कार्यरत शिक्षक, व्यवस्थापन समिति के सदस्य तथा अभिभावक संघ के जो पदाधिकारियों हैं, उनमें से अधिकांश शाह की ही शिष्य हैं । शिष्यों ने पदाधिकारी हो कर बिदाई कर पाना हम लोगों का अहोभाग्य है ।’

यह भी पढें   नहीं रहे मैथिली के सशक्त हस्ताक्षर डा. रेवतीरमण लाल


कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष झंकरबहादुर बुढा ने कहा– ईमान्दार, योग्य और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका के रुप में रमादेवी शाह ने बिद्यालय में कार्य किया । उन्हों ने हम लागों को पढ़ाया, आज हम गुरु–मां को बिदाई कर रहे हैं । हमें गौरवान्वित महसूस हो रहा है ।’ कार्यक्रम में विद्यालय के नि.मा.वि. शिक्षक परमभक्त भण्डारी, मा.वि. शिक्षक बद्रिप्रसाद धमाला, उच्च मा.वि. शिक्षक महेन्द्रबहादुर शाही आदि लोगों ने शिक्षिका रमादेबी शाह के बारे में अपन–अपना विचार रखे थे । वक्ताओं ने कहा कि रमादेवी ने विद्यालय को मा.बि. से उच्च मा.बि. बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह किया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संयुक्त राष्ट्र संघ के ८१वें महासभा में भाग लेंगे


कार्यक्रम में बोल्ते हुए सम्मानित रमादेवी शाह ने प्राप्त सम्मान के प्रति बिद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया । उन्हों ने कहा– ‘अनवरत रुप में बिद्यालय मार्फत शिक्षा की ज्योति फैलाने के लिए, मुझे जो मौका मिली, उसके लिए मैं विद्यालय परिवारको धन्यवाद देती हूं । इस कार्य के लिए गर्व–महसुस भी हो रहा है ।’ उन्हों आगे कहा– ‘मेरा विद्यार्थी शिक्षक, पत्रकार, निजामति कर्मचारी, पुलिस, सेना, कलाकार आदि हैं । इससे ज्यादा खुशी मुझे क्या होगा !’
मा.वि. शिक्षक पूर्णबहादुर बयक ने कार्यक्रम को सञ्चालन किया । बिद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष झँकरबहादुर बुढा की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में ५सौ से अधिक बिद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावकों की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com