Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

राशिफल: 2 दिसंबर 2017, शनिवार

मेष(Aries): आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में यह माह आपकी माता और आपके लिए कुछ कष्टकारी रह सकता है। इस समय में मीडिया से सम्बन्धित क्षेत्रों में भी लाभ होने की संभावना है। आडंबरों से दूर रहें। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी। वाहन से चोट लग सकती है। पेट अथवा नेत्र सम्बन्धी विकारों से कष्ट हो सकता है |
वृष(Taurus): संतान के प्रति प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। इस समय आपको संभलकर रहने की जरूरत है। शत्रु आपका अहित करने में सफल हो सकते हैं अतः कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी।

मिथुन(Gemini): घूमने-फिरने जाने से पहले घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। प्यार के इजहार में जल्दबाजी न करें, हो सकता है कि जिन भावनाओं को आप प्यार समझ रहे हैं, वे मात्र आकर्षण हों। जीवन साथी के साथ भी कलह हो सकती है। शत्रुओं के गुप्त षडयन्त्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। विशेषतौर से अपच, जिगर, मोटापा और मधुमेह संबंधी।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ की स्थिति गंभीर और चिंताजनक: गगन थापा

कर्क(Cancer): इस माह आपका ध्यान काम और स्वास्थ्य पर रहेगा। इस माह अचल सम्पति से सम्बंधित कार्य हो सकते है, आपका नया मकान भी बन सकता है | परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी। धन के अपव्यय से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते। रक्तसंचार का ध्यान रखें और हां, गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह(Leo): नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा। आप नया काम भी प्रारंभ कर सकते हैं। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के संकेत हैं लेकिन कुछ विशेष लाभ नहीं होगा। नेत्रों का विशेष ध्यान रखें।

कन्या(Virgo): नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्बन्धी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। राजनीतिक माहौल में आपका रुतवा बढ़ सकता है। विरोधी आपके सामने चारों खाने चित्त होंगे। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से मन-मुटाव की आशंका है। भूमि क्रय-विक्रय के लिए समय शुभ है।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

तुला(Libra): इस दौरान आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ खट्टे, कुछ मीठे अनुभव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। माह के मध्य में नए रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। देवयोग से मिले किसी व्यक्ति से जीवन को नयी दिशा मिलने की प्रबल संभावना है तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा। फिजूल खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक(Scorpio): कार्ड्स की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं हैं इस कारण जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अत: पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें, बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बाधाएं आ सकती हैं, पर आपकी बोलने की कला से आप उसे सुलझाने में सफल होंगे। लम्बी यात्रा का भी योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढे़गा तथा उच्च पदासीन लोगों का स्नेह प्राप्त होगा।

धनु(Sagittarius): इस माह आपका प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। व्यापार में लाभ एवम उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपको लगभग सभी से आवश्यक मदद मिलेगी, अवसर का लाभ उठाइये, आप जीत के पथ पर हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के झूलन कुंज में धूमधाम से मनाया गया झूला उत्सव

मकर(Capricorn): आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तिओं को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आदि बनाने की आवश्यकता रहेगी। अंतरंग क्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी पर आपकी सेवा भावना से चीजें अनुकूल हो जाएंगी। आप अपने अनुभव से सफलता हासिल करेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। संतान पक्ष एवं विद्यार्जन के लिए समय प्रतिकूल है।

कुंभ (Aquarius): साहस बड़ा चढ़ा रहेगा, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साहित्य संगीत में दिलचस्पी व फायदा होगा। संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें। कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

मीन(Pisces): अनुसंधान से जुड़े कार्य इस सप्ताह के मुख्य पहलू हैं। आप महत्वाकांक्षी बने रहेंगे। बोली में सुधार की आवश्यकता है। चिल्लाकर न बोलें। बेकार के कानूनी पचड़ों में फंसने से बचें। कागजी कार्यवाही करते समय कागजों को ध्यान से पढ़ें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नई खरीददारी के लिए भी समय अनुकूल है, नए लाभकारी संबंध बनेंगे। आरामदायक तरीके से काम करें।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com