Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली काँग्रेस और एमाले के अडान के कारण ही संविधानसभा विघटन : महन्थ ठाकुर

 

तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने संविधान सभा विघटन पर दुख व्यक्त किया है ।ठाकुर ने कहा है कि सभी मुद्दों पर लगभग बात मिल चुकि थी लेकिन एक मुद्दा पर बात नही मिलने से संविधान सभा का विघटन होना परा जो कि बहुत दुख की बात है । उन्होने कहा प्रजातान्त्रीक तरिका से ही चुनाउ का घोषणा किया गया है जो की पर्णत: कानुन संगत है । ठाकुर के अनुसार प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराइ ही चुनाउ करायेंगे । श्री ठकुर बिरगंज मे पत्रकार को सम्बोधित कर रहे थे ।

यह भी पढें   भारत - नेपाल संबंधों में नई शुरुआत का संकेत : श्वेता दीप्ति

तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष  ने कहा कि राज्य पुनःसंरचना विषय को छोर कर सभी बिषयों पर लगभग सहमति हो चुकि थी लेकिन अन्त मे नेपाली काँग्रेस और नेकपा एमाले के अडान और इच्छा के अनुसार ही संविधानसभा विघटन होना परा । उनके अनुसार नेपाली काँग्रेस और नेकपा एमाले संघियता का नाम ही नहीं सुनना चाह रह था जिसके कारण देश आज इस विकट  स्थिति मे पहुंची है । अब इसका समाधान चुनाउ मात्र है ।उन्होने कहा कि सरक संघर्ष और नारेबाजी से इसका हल नही निकल सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *