Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बस में जा घुसा विमान, 10 की मौत

 
घाना की राजधानी आकरा में एक विमान रन-वे से बाहर निकल कर एक बस से टकरा गया। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, लेकिन चालक दल के सदस्य बच गए।

घाना के हवाई अड्डा अधिकारियों ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि लागोस से आकरा जा रहा एलाइड एयर का विमान (उड़ान संख्या डीएचवी 111) शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजकर 10 मिनट पर रन-वे से बाहर चला गया और एक बस से जा टकराया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अगस्त 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इसमें कहा गया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, लेकिन चालक दल के 4 सदस्य बच गए, जिनका हवाई अड्डा क्लिनिक में इलाज चल रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान नीचे आया और बस से जा टकराया। हादसे में बस में बैठे लोगों की मौत हो गई। (भाषा)

source Webduniya

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com