Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस सहित नेपाल को डिजिटल युग में लाने की चाहत है : बिजय गुप्ता

 

सिराहा, १९ मङ्सिर ।

सिरहा १ (क) के प्रदेश सभा सदस्य क. बिजय गुप्ता की चाहत है कि मधेस सहित  नेपाल डिजिटल युग मे जाए लेकिन इसके लिए चाहिए देश मे एक अामुल परिवर्तन । उनके अनुसार वर्तमान संविधान, गणतन्त्र और संघीयता जनता को पुर्ण रुपसे सेवा नहीं कर सकता है । ये संविधान जनमन मे नयाँ परिवर्तन की अनुभूति नही करा रही है इसलिए सच्चाई को अगर हम आत्मसात करे तो जनता की सेवा मे नया जनवादी क्रान्ति सम्पन्न करने के लिए गोलबन्द होना अति आवश्यक है । इसलिए हम इस मुख्य एजेण्डा काे लेकर इस प्रतिक्रियावादी राज्य व्यवस्था का भण्डाफोर करने के लिए जनता के दरबार मे जा रहे है । संविधान, गणतन्त्र और संघीयता एवं नयाँ परिवर्तनके लिए भेटघाट, घरदैलो, कोणसभा करते हुवे जनता के साथ अन्तक्रिया, छलफल होने के बाद जनता के आदेशानुसार हम इस मुहिम मे कडी मेहनत कर रहे है । बिगत जैसे इसबार के चुनाव मे भी संसदवादी पार्टी अपने खाेखले चुनावी भाषण से जनता काे उल्लु बनाने मे लगी है । चुनाव जीतकर जाने के वाद पाँच बर्ष तक जनता को अपना मुहँ नहीं दिखानेवाले शहिद का साैदागर सब जनता काे फिर वही नया रंगीन सपना दिखाने मे लगा है । जनता जब ईनकार करने लगी है तब अभी अाकर पैसा बाँटकर, दारू अाैर माँस खिलाकर जनता के जमीर का साैदा करने लगा है । मै सिरहा के ग्रामीण तथा लाहान, भगवानपुर गढिया जैसे अब्यबस्थित शहर क्षेत्र मे बसोबास कर रहे निश्चल और निर्दोष जनता को एक होकर ऐसे झुठ, बेईमान अाैर जनमत खरीद बिक्री के राजनिती करनेवाले प्रवृत्ति के पार्टी काे बहिष्कार करते हुवे देश अाैर जनता काे नयाँ जनवादी गणतन्त्र काे दिशानिर्देश करने वाले नेकपा (क्रान्तिकारी माओवादी)का राजनैतिक मोर्चा देशभक्त जनगणतान्त्रिक मोर्चा का उम्मेदवार सबकाे मुठ्ठी छाप मे मतदान करके अत्यधिक बहुमत के साथ बिजयी कराने के लिए अपील करता हु । (नेता बिजय गुप्ता से बातचित पर अाधारित)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *