Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

राशिफल: 07 दिसंबर 2017, गुरुवार

daily horoscope for 7 december 2017 by bejan daruwala

मेष(Aries): आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज से जुड़े कार्य आज न करें, ऐसा गणेशजी की सलाह है। ऑफिस में महिला मित्र से हानि पहुंचने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।
वृष(Taurus): चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने पर स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध के बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी में साथी काम करने वालों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

कर्क(Cancer): शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है।

सिंह(Leo): वैचारिक रूप से आपकी वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में रुचि बढे़गी।

कन्या(Virgo): तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। महिला मित्र लाभदायक साबित होंगे। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला(Libra): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होने की संभावना है। संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी हो सकती है।

धनु(Sagittarius): गणेशजी आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है। महिला वर्ग से नुकसान होने की संभावना है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

मकर(Capricorn): कार्यभार और मानसिक चिंता से राहत पाकर मित्रों और संबंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। कार्य में सफलता और यश मिल सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले सहायक होंगें।

मीन(Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति का अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियाों और चर्चा में भाग ले सकते हैं। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com