Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा.सीके राउत के कार्यकर्ता सप्तरी से रिहा, डा. राउत की गिरफ्तारी विरुद्ध मुँह में काला पट्टी बाँधकर प्रदर्शन ।

 
 हिमालिनी डेस्क, सप्तरी डिसेम्बर ९, शनिवार ।
कोठली बाहर मतदान के प्रचार प्रसार के क्रम में सप्तरी के राजबिराज से गिरफ्तार स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के कार्यकर्ता संकर खडगा आज हिरासत मुक्त हुए हैं । राष्ट्रवाद जनता पार्टी नेपाल और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल आवद्ध “मधेसी गठबन्धन” द्वारा मंसिर ९ गते राजबिराज में आयोजित चुनावी सभा कार्यक्रम में कोठली बाहर मतदान का पर्चा पम्पलेट बाँटने के क्रम में स्वराजी संकर खडगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला प्रहरी कार्यालय सप्तरी के थाने में रखा था । आज दोपहर १:३० बजे उनको प्रहरी ने हिरासत मुक्त कर दिया । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन सप्तरी ने उनका स्वागत करके जुलुस प्रदर्शन किया और उसी क्रम में डा.सी के राउत की रिहाई का नारा भी लगाया । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा.सीके राउत को जनकपुर विश्वकर्मा चौक मछली बजार स्थित उनके डेरा से मंसिर २१ गते नेपाल प्रहरी ने चुनाव विरोधी गतिविधि में संलगनता का कारण दिखाकर गिरफ्तार करके जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा के थाने में रखा है। डा. राउत के कार्यकर्ताओं ने उच्च अदालत जनकपुर में मंसिर २२ गते “बन्द प्रत्यक्षिकरण” मुद्दा दायर किया है जिसकी सुनवाई कल रबिवार को होगी । डा. राउत की गिरफ्तारी का बिरोध करते हुए सप्तरी के हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका में गठबन्धन के नेता लक्ष्मण यादव के संयोजकत्व में मुँह में काला पट्टी बाँधकर अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता कायम करो, डा.सीके राउतको अविलम्व रिहा करो; नेपाली उपनिवेश अन्त हो, मधेस देश स्वतन्त्र हो; जैसे प्लेकार्ड सहित प्रदर्शन किया गया ।
 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com