Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परमाणु युद्ध की संभावना से इन्कार नहीं : पाकिस्तान

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासेर खान जंजुआ ने कहा है कि दक्षिण एशिया में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसमें परमाणु युद्ध की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

अमेरिका की आलोचना करते हुए जंजुआ ने कहा कि वह सीपीईसी (चीन-पाक आर्थिक गलियारा) के विरुद्ध साजिश रच रहा है। पाक को जो आतंकवाद झेलना पड़ रहा है वह भी महज इस वजह से क्योंकि उसने अमेरिका का साथ दिया था। राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक सेमिनार में उनका कहना था कि अमेरिका अब भारत की भाषा बोल रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान ताकतवर हुआ तो अमेरिका ने उसका ठीकरा पाक के सिर फोड़ दिया, जबकि यह महाशक्ति की अपनी नाकामी रही।

यह भी पढें   बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव

वह पाक पर आरोप जड़ता है कि उसका संबंध तालिबान व हक्कानी नेटवर्क से है, जबकि उनका देश लगातार इन ताकतों को जवाब दे रहा है। उनका कहना था कि कश्मीर मामले में भी अमेरिका भारत का समर्थन कर रहा है। वह पाक पर भारत को तरजीह देता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com