Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान चर्च पर अातंकी हमला ९ की माैत ४४ से अधिक घायल

 

कराची/इस्लामाबाद, पीटीआई। 

पाकिस्तान में क्रिसमस से हफ्ते भर पहले रविवार को गिरजाघर में प्रार्थना सभा के लिए एकत्रित हुए ईसाई समुदाय के लोगों पर आतंकी कहर टूटा। हथियारों से लैस आतंकियों के हमले में 9 लोग मारे गए हैं जबकि 44 घायल हुए हैं।

हमला दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के क्वेटा के जरघून रोड पर स्थित बेथल मेमोरियल चर्च में हुआ। हमले को दो आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर सक्रिय हुए पुलिसकर्मी ने एक हमलावर को मुख्य द्वार पर ही ढेर कर दिया जबकि दूसरे हमलावर ने भीड़ के पास जाकर खुद को उड़ा लिया। हमले के समय चर्च में करीब चार सौ श्रद्धालु मौजूद थे। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुग्ती के मुताबिक आतंकियों के पास जिस तरह के हथियार और सामग्री मिली है उससे लगता है कि वे लोगों को बंधक बनाने के उद्देश्य से चर्च में आए थे। सुरक्षा बलों ने उनकी साजिश नाकाम कर दी।

यह भी पढें   वित्तमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले और निर्मला सीतारमण बीच मुलाकात

बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक मुअज्जम अंसारी के मुताबिक पुलिस समय-समय पर गिरजाघरों और अन्य आराधना स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करती रहती है। इसीलिए रविवार को चर्च में बड़ी घटना से बचा जा सका। अगर दोनों हमलावर भीड़ के नजदीक पहुंच जाते तो हालात भयावह हो जाते। उन्होंने हमले में एक और आतंकी के शामिल होने की आशंका जताई है जो सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई होते ही मौके से भाग खड़ा हुआ। फरार आतंकी की तलाश की जा रही है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर है।

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

चर्च प्रबंधन के अनुसार क्रिसमस से पूर्व सनडे स्कूल क्रिसमस प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इसी दौरान आतंकी हमला हुआ। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन क्रिसमस के मौके पर पूर्व में हुई घटनाओं के मद्देनजर शक तालिबान पर किया जा रहा है। बेथल मेमोरियल ट्रस्ट को पूर्व में भी आतंकियों ने निशाना बनाया था। सूत्रों के अनुसार प्रांत में स्थित गिरजाघरों और स्कूलों को पिछले कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं। कराची और लाहौर के स्कूलों को भी ऐसी ही धमकियां मिली हैं। इसके चलते कुछ स्कूलों ने अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com