Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीएसटी अाैर नाेटबंदी के बाद भी गुजरात अाैर हिमाचल की जनता भाजपा के पक्ष में

१८ दिसम्बर

गुजरात चुनाव के नतीजों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में क्या मान लिया जाए कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता सरकार के साथ है? ऐसा इसलिए क्योंकि विपक्ष ने जीएसटी के खराब क्रियान्वयन और नोटबंदी को बीजेपी के खिसाफ मुद्दा बनाया था। राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान की सलाहकार और अर्थशास्त्री राधिका पांडे के मुताबिक गुजरात की जनता की ओर से बीजेपी को बहुमत मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि इन मुद्दों पर जनता सरकार के साथ है और सरकार भी दूसरे चरण के कड़े रिफॉर्म पर आक्रमक तरीके से आगे बढ़ेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि गुजरात और हिमाचल की जनता ने नोटबंदी और जीएसटी के सरकार के फैसले का समर्थन किया है।

उनके मुताबिक सरकार रिफॉर्म के साथ जनता को यह संदेश देने में सफल रही कि कोई भी रिफॉर्म थोड़े समय के लिए कष्ट देने वाला हो सकता है लेकिन लंबे समय में इसका फायदा जनता को मिलेगा। इसी कारण गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत देखने को मिल रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *