Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में कस्टम क्लियरेंस फैशलिटेशन  कमिटी की बैठक  संम्पन  

 


माला मिश्रा बिराटनगर । गुरुवार को कस्टम किलियरेंश फैशलिटेशन कमिटी की बैठक इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट सभागार में आयोजित की गई ।बैठक में पटना से पहुंचे सीमा शुल्क कार्यालय के कस्टम कमिश्नर भी सी गुप्ता ने नेपाल से आये मोरंग ब्यापार संघ,उद्योग संगठन मोरंग के अधिकारियों से इम्पोर्ट एक्सपोर्ट में हो रहे परेशानी को सुना  ।उन्होंने स्थानीय कस्टम कार्यालय के अधिकारियों को आयात निर्यात में होने वाली परेशानी का समाधान वार्ता के माध्यम से करने  का निर्देश दिया ।बैठक में नेपाली ब्यापारियों ने बाढ़ के बाद काफ़ी दिनों तक ठप मीरगंज पुल होकर मालवाहक वाहनों के आवाजाही  तथा वर्तमान समय मे केवल 20 टन माल लेकर ही वाहनों की आवाजाही पर चिंता जाहिर करते हुए इस कारण से काफी नुकसान होने की बात कही ,बाढ़ आने के चार माह बीत जाने के  बाद भी पुल का पूर्णरूपेण मरम्मत नहीं  होने पर चिंता जताया । बैठक में जीएसटी से उत्पन समस्या ,आईसीपी में लगने वाले अतिरिक्त खर्च  को भी नेपाली कारोवारियो ने उठाया ।
नेपाली व्यापारियों ने कई समस्याओं पर कमिश्नर का ध्यान आकृष्ट कराया ।  कमिश्नर गुप्ता ने एक माह के अंदर पल पूर्णरूपेण संचालन में आने का  आश्वासन दिया । इस मौके आ पर स्थानीय सीमा शुल्क कार्यालय के उपायुक्त पवन कुमार ,सुपरिटेंडेंट जे के एक्का, के अलावा मोरंग ब्यापार संघ के अध्यक्ष पवन कुमार शारडा,उद्योग संगठन मोरंग के अध्यक्ष मुकेश कुमार उपाध्याय, अनिल शारडा, श्याम भंडारी,राजकुमार गोलछा,प्रदीप मुरारका,शिव शंकर अग्रवाल, सुषम प्याकुरेल, प्रबीन  नारायण चौधरी सहित अन्य कारोबारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।कार्यालय में कस्टम क्लियरिंग एजेंट के प्रतिनिधि के अलावा सीमा शुल्क कार्यालय के  पदाधिकारी सहित एसएसबी के डीआईजी व अ�

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com