पर्सा के सुपर गैस उद्योग के प्लान्ट में भीषण आगलगी, दो की मृत्यु, भारी क्षति
9 years ago
वीरगंज, हि.स. । बीरगंज १८ भवानीपुर में स्थित उद्योग में सुबह ६ बजे से गैस ग्यास भण्डारण टंकी से गैस लिक होने से आगलगी हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार आगलगी नियन्त्रण के लिए परिचालित दमकल भी जल गया। परिचालित बरुणयन्त्र जलने के बाद आगलागी नियन्त्रण में कोई प्रयास नही हो पाया।
उक्त घटना में दो ब्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। दमकल लेकर गए ६ कर्मी में से मधुसूदन और यादव अधिकारी का मृत्यु हो चुका है, ऐसा प्रहरी ने बताया और ये संख्या दस तक पहुंचने की आशंका है। अभी तक ६ लोग घायल हुए है। घायल कामदार अमिका पटेल और सुरक्षा गार्ड सन्दिप नेपाल का वीरगञ्ज हेल्थ केयर अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विश्वकर्मा सिमेन्ट उद्योग के पास स्थित उक्त प्लान्ट के भित्र रहे सभी गैस बुलेट भी जलकर नष्ट हो गए। गैस बुलेट से प्लान्ट में भरने के क्रम में लिक होने से आगलगी हुआ, सशस्त्र प्रहरी बल के प्रहरी उपरीक्षक शान्तिकुमार कार्की ने बताया।उद्योग का प्लान्ट गांव से एक किलोमिटर दूर होने के कारण स्थानीय त्रसित बने हुए है। प्रहरी ने स्थानीय लोगो को आगलागी से ५ सय मिटर दूर रोके रखा है और गांव भी खाली कराया गया है।
आगलगी से दो पानी टंकी और पांच पानी टैंकर जलने की ख़बर आ रही है। जलने के धुँए से आसपास का क्षेत्र धुँए से भरा हुआ है। एहतियातन बीरगंज के स्कूल बंद कर दिए गए है।
सात वर्ष पहले शुरू हुआ उद्योग अवुलेश अन्सारी का है। अवुलेश अनसारी वीरगञ्ज हेल्थ केयर हस्पिटल के सञ्चालक भी है।