Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज के पत्रपत्रिकाओं में हिमालिनी का समाचार प्रमुख प्राथमिकता में

 

काठमांडू, २७ दिसम्बर । आज वीरगंज से प्रकाशित प्रमुख दैनिक पत्रपत्रिकाओं ने हिमालिनी हिन्दी मासिक द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘वीरगंज का समग्र विकास आगामी नीति और चुनौती’ संबंधी समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया है । अधिकांश पत्रिकाओं ने वीरंगज का विकास और ठोरी विवाद संबंधी प्रसंग को हेडलाइन के रुप में प्रस्तुत किया है, जो कार्यक्रम के वक्ताओं ने अपने विचार के रुप में प्रस्तुत किया था ।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष


वीरगंज से प्रकाशित ‘प्रतिक दैनिक’ ने ‘ठोरीलाई प्रदेश नं. ३ मा गाभ्ने प्रचण्डको उद्घोषको विरोध’ शीर्षक देकर अंतिम पृष्ठ में समाचार प्रकाशित किया है । उक्त कथन कार्यक्रम में सहभागी तथा पर्सा जिला से नवनिर्वाचित सांसदों का है । विशेषतः कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के वरिष्ठ नेता लक्ष्मणलाल कर्ण और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद प्रदीप यादव ने ठोरी को २ नम्बर प्रदेश में ही रहने की बात बतायी थी । इसीतरह जनकपुर टुडे ने प्रथम पृष्ठ में प्रमुख समाचार के रुप में ही ‘ठोरी प्रदेश २ बाट अलग्गिदैन’ कहकर समाचार प्रकाशित किया है ।
इसीतरह ‘जन सृष्टि’ दैनिक ने ‘हिमाालिनी पत्रिका द्वारा वीरगंजको समग्र विकास सम्बन्धी अन्तरक्रिया’ हेडलाइन देकर समाचार प्रकाशित किया है तो भोजपुरी टाइम्स ने ‘हिमालिनी मासिक पत्रिकाद्वारा वीरगंज के समग्र विकास’ सम्बन्धी बात कही’ हेडलाइन देकर समाचार प्रकाशित किया है । ‘राष्ट्र मार्ग’ दैनिक ने भी प्रमुख समाचार के रुप में प्रथम पृष्ठ में लिखा है– ‘वीरगंजको समग्र विकास सम्बंधी अन्तरक्रिया । इसीतरह ‘ठोरी ३ नम्बर प्रदेशमा गाभिँदैन’ कहकर ‘प्रतिबिम्ब’ और ‘सर्व राष्ट्रिय’ दैनिक ने भी प्रथम पृष्ठ में प्रमुख समाचार बनाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *