Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुस में हुअा धमाका १० घायल

 

सेंट पीटर्सबर्ग, रूस (एएनआइ)। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक शॉपिंग मॉल में हुए धमाके में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक ने आपातकालीन सेवाओं के स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में एक दुकान में अज्ञात डिवाइस से हुए विस्फोट में 10 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के परिणामस्वरूप कई लोगों को इस क्षेत्र से निकाला भी जा रहा है।

यह भी पढें   अमेरिका के फ्लोरिडा में जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मृत्यु

स्पाटनिक न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि ये विस्फोट इंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में स्थित एक किराने की दुकान के लॉकर के अंदर हुआ। 200 ग्राम विस्फोटक वाली एक डिवाइस के फटने से यह हादसा हुआ है।
इस बीच पुलिस, बम-डिस्पोजल एक्सपर्ट्स और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। प्रारंभिव जांच में आधिकारी इसे संभावित सामूहिक हत्या का प्रयास मान रही है। हालांकि अबतक इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

बता दें कि इसी साल अप्रैल में सेंट पीटर्सबर्ग के सब-वे में हुए धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com