Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने १४५ भारतीय मछुवाराें काे छाेडा

 

२८ दिसम्बर

पाकिस्तान ने सद्भावना के तहत 145 मछुआरों को रिहा कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सभी मछुआरों को कड़ी सुरक्षा में कराची छावनी स्टेशन लाया गया, जहां से उन्हें लाहौर भेजा जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि इन मछुआरों को बाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा. पाकिस्तान ने ऐसे समय में भारतीय मछुआरों को रिहा किया है, जब कुलभूषण जाधव से मिलने इस्लामाबाद गईं उनकी मां और पत्नी के साथ अभद्रता को लेकर दोनों देशों में जुबानी जंग जारी है.

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को रिहा हुए मछुवारों को ईधी फाउंडेशन ने तोहफे और आगे के सफर के लिए पांच-पांच हजार रुपये भी दिए. यह संगठन पाकिस्तान में कैद भारतीय मछुआरों की रिहाई में मदद करता है. स्थानीय अखबारों के मुताबिक ईधी फाउंडेशन के फैसल ईधी ने भारत से भी पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करने की अपील की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बीते हफ्ते दो चरणों में 291 भारतीय मछुआरों को छोड़ने की घोषणा की थी. बाकी मछुआरे आठ जनवरी तक रिहा हो सकते हैं.

यह भी पढें   अमेरिका के फ्लोरिडा में जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मृत्यु

भारत और पाकिस्तान के सैकड़ों मछुआरे हर साल अरब सागर में एक-दूसरे की जल सीमा में मछली पकड़ते गिरफ्तार कर लिए जाते हैं. लेकिन दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की वजह से सजा पूरी होने के बावजूद इनकी रिहाई नहीं हो पाती है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com