Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत

 

 

 

काबुल, एएनआई। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। टोलो न्यूज के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने पीडी6 इलाके में तेबीयन केंद्र के दरवाजे पर विस्फोट किया है। बताया जा रहा है कि राजधानी काबुल में एक शिया सांस्कृतिक और धार्मिक संगठन में आत्मघाती हमला हुआ है।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के मुताबिक एक आत्मघाती विस्फोट के बाद इलाके में और दो विस्फोट हुए हैं।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतला में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हालांकि अभी किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही काबुल में अब्दुल्हाक स्क्वायर के नजदीक राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के कार्यालय के पास आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह आईएस ने ली थी।

यह हमला तब किया गया जब लोग दफ्तर से अपने घरों को लौट रहे थे। एक हफ्ते पहले ही आतंकियों ने काबुल स्थित एनडीएस के प्रशिक्षण केंद्र को उड़ाने की कोशिश भी की थी। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि धमाके के वक्त पास से गुजर रही टोयोटा कार में सवार नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले को एक नाबालिग आतंकी ने अंजाम दिया।

यह भी पढें   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com