Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में हाफिज सईद के बढते वर्चस्व से अमेरिका चिन्तित

 

वाशिंगटन, प्रेट्र ।

पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आम चुनाव में मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भी उतरने पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। सईद ने पिछले महीने नजरबंदी से रिहा होने के बाद चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

सईद जमात-उद-दावा का प्रमुख और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। वह इस बात की पहले ही पुष्टि कर चुका है कि उसका संगठन जमात-उद-दावा पाकिस्तान में साल 2018 में होने वाले आम चुनाव में मिल्ली मुस्लिम लीग के बैनर तले चुनाव लड़ेगा। हालांकि मिल्ली मुस्लिम लीग को अब तक चुनाव आयोग में पंजीकृत नहीं कराया गया है।

यह भी पढें   पाकिस्तान : कराची में बड़ा आतंकी हमला

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोअर्ट ने कहा, ‘सईद को पाकिस्तान द्वारा नवंबर में नजरबंदी से रिहा करने पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वह मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का सरगना है।’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘यह ऐसा संगठन है जिसे अमेरिकी सरकार आतंकी संगठन मानती है। हमारी पाकिस्तान सरकार के साथ कई बार बातचीत हुई है। इस व्यक्ति को हाल ही में नजरबंदी से रिहा किया गया है। अब ऐसी खबर मिली है कि वह किसी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। हम उसके चुनाव लड़ने को लेकर यकीनन चिंतित हैं।’

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

सईद पर 64 करोड़ का इनाम

आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डॉलर (करीब 64 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। उसे इसी साल 24 नवंबर को रिहा किया गया था। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने उसे आतंकी घोषित कर रखा है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता ने कहा, ‘मैं याद दिलाना चाहती हूं कि उसे न्याय के दायरे में लाने को लेकर सूचना देने वालों को एक करोड़ डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed