Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में दस लाेगाें काे फाँसी, देखने के लिए किया अामंत्रित

 

बीजिंग 

 

चीन में सरेआम 10 लोगों को फांसी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें भी खास बात यह है कि इस फांसी को देखने के लिए लोगों को आमंत्रण दिया गया था। आमंत्रण मिलने के बाद हजारों लोग इसे देखने आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला गुआंगडोंग प्रांत का है जहां कोर्ट के आदेश के ठीक बाद सभी दोषियों को फांसी दी गई।

यह भी पढें   नेपाली जनता के साथ खड़े हैं – एन्थोनी अल्बानीज

जिन्हें फांसी दी गई वो सभी ड्रग्स से जुड़े अपराधों में दोषी पाए गए थे। खबरों के अनुसार इस फांसी को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों लोग जमा हुए थे। फांसी पर लटकाए गए 10 दोषियों में से सात पर ड्रग्स से जुड़े अपराधों के मामले थे वहीं तीन अन्य पर हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे।

कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद इन्हें फांसी दी गई लेकिन इस फांसी के चार दिन पहले लोगों को इसे देखने का आमंत्रण दिया गया। फांसी के दिन सभी को पुलिस वाहन में स्टेडियम लाया गया जहां एक के बाद एक उन्हें फांसी दी जाने लगी। स्टेडियम में बैठे लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल होने लगा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com