Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी हाेने के साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रियसभा निर्वाचन की तैयारी शुरु

 

काठमाडौं –२९ दिसम्बर

 

राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी हाेने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रियसभा निर्वाचन की तैयारी शुरु कर दी है ।  निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति विद्या भण्डारी द्वारा अध्यादेश जारी के साथ ही राष्ट्रियसभा निर्वाचन की तैयारी शुरु हाेने की  जानकारी दी है ।

आयोग के सहसचिव दिनेशकुमार घिमिरे ने राष्ट्रियसभा निर्वाचन की तैयारी के लिए आन्तरिक विचार विमर्श शुरु हाेने की बात कही । उन्हाेंने स्पष्ट किया कि अध्यादेश जारी  हाेने की जानकारी आयोग में आने के साथ ही निर्वाचन तैयारी विधिसम्मत ढंग से अागे बढेगी ।

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

कानुन के अभाव में निर्वाचन आयोग राष्ट्रिय सभा निर्वाचन प्रक्रिया तक अागे नहीं बढा पाई थी । शुक्रबार राष्ट्रपति विद्या भण्डारी द्वारा अध्यादेश जारी हाेने के बाद राष्ट्रियसभा निर्वाचन की प्रक्रिया अागे बढाने की राह खुल गई है  । ५९ सदस्यीय राष्ट्रियसभा गठन हाेने के बाद ही  संघीय संसद पूर्णता प्राप्त करेगी ।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *