अध्यादेश असंवैधानिक पर राष्ट्रपति का कदम असंवैधानिक नहीं : अाेली
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति द्वारा आज जारी अध्यादेश के प्रति असन्तुष्टि व्यक्त किया है। नेपाल पर्वतारोहण संघ के २७वें वार्षिक साधारणसभा का आज यहाँ उद्घाटन करते हुए अध्यक्ष ओली ने अध्यादेश के बारे में असन्तुष्टि व्यक्त किया है । कार्यक्रम मे बोलते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा, “अध्यादेश जारी करने मे हमारी असहमति है, यह अनुचित ढंग से चौतर्फी दबाब से अाया है इसलिए अध्यादेश असंवैधानिक है, पर राष्ट्रपति का कदम असंवैधानिक नहीं है।”
पूर्वप्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि निर्वाचन में वाम गठबन्धन बहुमत लेकर अाई है फिर भी वर्तमान सरकार नेतृत्व हस्तान्तरण नहीं कर रही है । नेता ओलीने कहा, “हम गठबन्धन की बहुमत की सरकार बनाएँगे, देश में सुशासन कायम अाैर भ्रष्ट्राचार नियन्त्रण, सामाजिक सद्भाव कायम के साथ राष्ट्रिय एकता, शान्ति अाैर स्थायित्व लाकर लोकतन्त्र काे सुदृढ अाैर संस्थागत करेंगे।”


