मुझे प्रधानमन्त्री बनने से रोकने के लिए देशी–विदेशी शक्ति सक्रिय हो रहे हैंः ओली
काठमांडू, ३० दिसम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि उन को प्रधानमन्त्री बनने से रोकने के लिए देशी–विदेशी शक्ति सक्रिय हो रहे हैं । नेपाल पर्वतारोहण संघ द्वारा शुक्रबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘मुझे प्रधानमन्त्री बनने से रोकने के लिए आज देशी–विदेशी शक्ति सक्रिय हो रहे हैं । वे लोग विभिन्न बाहना में षड्यन्त्र कर रहे हैं ।’
उन्होंने कहा कि कोई भी कारण बिना आज नयां सरकार बनाने के लिए विलम्ब हो रहा है । उनका मानना है कि बिलम्ब के पीछे भै षडयन्त्र हो रहा है । अध्यक्ष ओली ने आगे कहा– ‘षडयन्त्र तो हो रहा है, लेकिन यह षडयन्त्र कामयाब होनेवाला नहीं है । एमाले–माओवादी केन्द्र का ही नयां सरकार बनने जा रहा है । उसके बाद देश में सुशासन कायम होगा, आर्थिक समृद्धि की राह में हम आगे बढ़ेगे ।’
अध्यक्ष ओली ने यह भी कहा कि नेपाली कांग्रेस ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को अनुचित दबाव देकर राष्ट्रीयसभा गठन संबंधी विधेयक को पारित किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘बाम गठबंधन को बहुमत आने के कारण कुछ लोग आतंकित हो रहे हैं । आतंकित लोगों की दबाव के कारण ही अध्यादेश जारी हुआ है । अध्यादेश जारी होना संवैधानिक है, लेकिन असाधारण दबाव के कराण राष्ट्रपति ने अध्यादेश जारी किया है । जारी अध्यादेश असंवैधानिक और अनुचित है ।’ नेता ओली को कहना है कि अगर नेपाली कांग्रेस राष्ट्रीयसभा में कुछ प्रतिनिधि चाहते थे तो एमाले उसके लिए तैयार हो सकती थी ।

