Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 30 दिसंबर

 

मेष(Aries): खर्च में संयम रखने की सलाह गणेशजी आपको देते है, क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगडने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ(Taurus): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन(Gemini): आज आपको हर कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो गणेशजी की कृपा से सब ठीक होगा। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

यह भी पढें   बारा में लापता हुई दो वर्षीय बच्ची सुरक्षित मिली, रातभर चली तलाश के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

कर्क(Cancer): आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।।

सिंह (Leo): आपके व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत हैं। सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण होगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।

कन्या(Virgo): आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्यों तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रह सकते हैं। विदेश में रहनेवाले प्रियजनों के समाचार से आनंद होगा। नज़दीकी रिश्तों से लाभ होने की संभावना है। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन साबित हो सकता है।

तुला(Libra): आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह गणेशजी देते हैं। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें। तबियत का ध्यान रखें। रहस्यमय बातें और गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। आज पानीवाली जगहों से दूर रहें और स्त्रियों से विवाद न करें। गहन चिंतन से मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढें   चितवन राइनोज ने एनपीएल के लिए सिकन्दर रजा को किया अनुबंधित

वृश्चिक(Scorpio): आज आप खुद के लिए समय निकाल पाएंगे और यादगार तरीके से दिन व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र इत्यादि पर खर्च से आनंदित महसूस करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा एवं वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा।

धनु(Sagittarius): गणेशजी कहते है कि आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश प्राप्ति का दिन है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। वाणी पर संयम रखिएगा। महिला मित्रों से मुलाकात संभव है।

मकर(Capricorn): आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं कर पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें, भाग्य का साथ कम मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ सकता है। निरर्थक व्यय बढ़ सकता है। संतान से मतभेद हो सकते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

कुंभ(Aquarius): आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन संबंधी योजना बन सकती है। स्त्रियां आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन पर खर्च कर सकती हैं। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना अतिआवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए सफलता का दिन है। स्वभाव में हठीलापन टालिएगा।

मीन(Pisces): आज आपका दिन शुभ फलदायी है। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बीतेगा। मित्रों के साथ छोटे पर्यटन का सफल आयोजन होगा। भाई-बंधुओ से लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com