Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रजातन्त्रवादी हूं, जनता की निर्णय स्वीकार्य हैः देउवा

 

काठमांडू, ३१ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि वह प्रजातन्त्रवादी हैं और जनता द्वारा की गई निर्णय स्वीकार्य है । शनिबार तमु ल्होसार अवसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘हरदम सत्ता में रहने की कोई भी चाहत नहीं है । चुनावी नतिजा सहर्ष स्वीकार कर सरकार निर्माण के लिए सहयोग करना चाहता हूं ।’ लेकिन प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा कि अभी सरकार हस्तान्तरण सम्भव नहीं है । उन का कहना है कि प्रदेशसभा और राष्ट्रीयसभा गठन के बाद ही नयां सरकार बन सकता है ।
एमाले प्रति असन्तुष्ट प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा– ‘मैने सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न किया है । इसके लिए धन्यवाद देने के बजाए मेरे ऊपर विभिन्न आशंका किया जाता है । मैं कांग्रेस हूं, प्रजातान्त्रवादी हूं, जनता द्वारा की निर्णय स्वीकार्य है । कोई आशंका करने की जरुरत नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com