Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा और पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र बीच भेटवार्ता

 

नेपालगंज, ३१ दिसम्बर । पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह और राप्रजा अध्यक्ष तथा उपप्रधानमन्त्री कमल थापा के बीच नेपालगंज में भेटवार्ता हुआ है । भेटवार्ता करिब डेढ घंटा तक रहा है । कुछ दिनों से पूर्वराजा शाह स–परिवार नेपालगंज में हैं । समाचार स्रोत के अनुसार पूर्वराजा शाह ने एक सन्देश भेज कर थापा को वहां आने के लिए कहा था । इसीलिए उपप्रधानमन्त्री थापा नेपालगंज स्थित होटल सोल्टी मे जाकर पूर्वराजा शाह के साथ बातचीत किया है । लेकिन राप्रपा अध्यक्ष तथा उपप्रधानमन्त्री थापा ने कहा है कि वह पार्टीगत कार्यक्रम और उद्देश्य लेकर नेपालगंज आए थे, पूर्वराजा से मिलने के लिए नहीं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083


अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘मैं अपने पार्टी के कार्यकताओं के साथ मिलने के लिए नेपालगंज आया हूं । इसी मौके पर नेपालगंज में ही रहे पूर्वराजा के साथ भी विचार–विर्मश हो गई है ।’ भेटवार्ता के बाद अध्यक्ष थापा ने कहा– पूर्वराजा से शिष्टाचार भेटवार्ता हुई है । उन्होंने राप्रपा कार्यक्रम के संबंध में जिज्ञासा रखा, मैंने भी उनका भ्रमण के संबंध में जिज्ञासा व्यक्ति किया, अन्य कुछ नहीं ।’ कुछ लोगों का कहना है कि पूर्वराजा शाह राजनीतिक उद्देश्य से मध्य और सुदूरपश्चिम भ्रमण में निकल आए हैं । लेकिन अध्यक्ष थापा ने कहा कि वह राजनीतिक उद्देश्य से नेपालगंज नहीं आए हैं, उनका भ्रमण सिर्फ धार्मिक उद्देश्य के लिए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *