दौरा, सुरुवाल, कोट अाैर टोपी काे सिर्फ राष्ट्रिय पोशाक की मान्यता देना उचित नहीं
काठमाडौं–१ जनवरी
एकीकृत राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (राष्ट्रवादी) ने नेपाल के औपचारिक पोशाक घोषणा करने की सरकार से माँग की है ।
पार्टी के अध्यक्ष डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी ने नेपाल की पहचान दिखने वाली पोशाक काे औपचारिक पोशाक के रुप में घोषणा करने की माँग की है ।
पाँचवे राष्ट्रिय पोशाक दिवस के अवसर पर सोमबार काठमाडाैं में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष लोहनी ने विभिन्न भाषा अाैर समुदाय के लाेग द्वारा लगाइ जाने वाले पाेशाक काे राष्ट्रिय पोशाक की मान्यता देने की सरकार से आग्रह किया है ।
दौरा, सुरुवाल, कोट अाैर टोपी काे सिर्फ राष्ट्रिय पोशाक की मान्यता देने पर सभी समुदाय के साथ न्याय नहीं हाेने की उनकी धारणा थी ।
अध्यक्ष लोहनी ने कहा कि राष्ट्रिय पोशाक के बारे मे सरकार काे निर्णय लेने के लिए खुले दिल से विचार विमर्श करना चाहिए ।


