Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. बाबुराम भट्टराई और उपेन्द्र यादव भी ‘बाम एकता’ के लिए सक्रिय

 

काठमांडू, १ दिसम्बर । नयां शक्ति पार्टी के संयोजक और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव भी बाम एकता के लिए सक्रिय हो रहे हैं । इसके लिए डा. भट्टराई और यादव दोनों बाम गठबन्धन के शीर्ष नेताओं से निरन्तर सम्वाद में हैं । बाम गठबंधन के शीर्ष नेताओं से उन लोगों की सम्पर्क निरन्तर जारी है । कहा गया है कि उपेन्द्र यादव एमाले अध्यक्ष केपी ओली से और डा. भट्टराई ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल से सम्वाद कर रहे हैं ।

यह भी पढें   रसुवा के लाङटाङ खोला जलविद्युत् आयोजना की सुरंग से दो लोगों के शव बरामद


समाचार स्रोतका कहना है कि एमाले–माओवादी गठबन्धन कांग्रेस और राजपा को छोड़कर उपेन्द्र और बाबुराम को अपनी ओर खीचने की प्रयास में हैं । लेकिन उपर्युक्त पोजिसन मिल सकता है तो डा. भट्टराई और यादव दोनों नेता बाम गठबंधन में शामील होने के लिए भी तैयार दिखाई दे रहे हैं । लेकिन उन लोगों की चाहत है कि एकीकृत पार्टी का नाम में कम्युनिष्ट शब्द नहीं होना चाहिए । वे लोग चाहते हैं कि पार्टी की नाम में समाजवादी शब्द प्रयोग किया जाएगा तो एकता में आने के लिए सहज हो सकता है । इसी मुद्दा में केन्द्रीत रह कर आइतबार माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड और नयां शक्ति के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई के बीच विचार–विमर्श भी हुआ है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com