Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 03 जनवरी 2018, बुधवार

 

मेष(Aries): आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है। आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है।

वृषभ(Taurus): गणेशजी की कृपा से आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई- बंधुओं से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में पहुँचने वाली टीमें

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। आनंददायक प्रवास होगा। धनलाभ होगा। दांपत्यजीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे।

सिंह(Leo): आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखने की गणेशजी की सलाह है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें।

कन्या(Virgo): आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे।

यह भी पढें   मेलम्ची पानी आपूर्ति बंद

तुला(Libra): परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक(Scorpio): 
आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे। अथवा विदेश में बसनेवाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। संतानों के सम्बंध में चिंता होगी।

धनु(Sagittarius): 
गणेशजी बताते हैं कि आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

मकर(Capricorn): विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। फिर भी आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, व्याज, कमीशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। साझेदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा। गणेशजी की कृपा आप पर रहेगी।

यह भी पढें   भारत सरकार के सहयोग से पुनर्स्थापित ललितपुर के जेष्ठ वर्ण महाविहार को यूनेस्को का ‘अवार्ड ऑफ मेरिट’, विशेष समारोह में सम्मान हस्तांतरित

कुंभ(Aquarius): आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य ठीक रहेगा। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। काम में ही धन खर्च होगा।

मीन(Pisces): साहित्य लेखन में सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। कामुकता विशेष मात्रा में रहेगी। शेयर-सट्टा में लाभ होगा। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *