दिपायल में राजधानी की माँग काे लेकर डाेटी अनिश्चितकालीन बंद
डोटी ३ जनवरी
प्रदेश नम्बर ७ की राजधानी डोटी के दिपायल में बनाने की माँग लेकर अनिश्चितकालीन डोटी बन्द का आव्हान किया गया है ।
बन्द के कारण आज दिपायल,पिपल्ला अाैर सिलगढी बाजार पूर्ण रुप में बंद है जिसका असर जनजीवन पर पड रहा है ।एक सप्ताह से दिपायल वासी चरणबद्ध अान्दाेलन करते अा रहे हैं ।
सरकार द्वारा धनगढी काे प्रदेश ७ की राजधानी बनाने की तैयारी के बाद अाज से डोटीबासी अनिश्चितकालीन डोटी बंद का अाह्वान किए हैं
डोटी उद्योग बाणिज्य संघ द्धारा सात दिन से जारी बिरोध कार्यक्रम अन्तर्गत मंगलबार क्षेत्रीय प्रशासन कार्यालय राजपुर का घेराव किया गया था । ।
बुधबार सुबह प्रदेश नंं ७ की राजधानी दिपायल संघर्ष समिति की बैठक में अनिश्चितकालीन जिला बन्द करने का निर्णय लिया गया। बन्द आह्वान के साथ ही सिलगढी,दिपायल,पिपल्ला,बुडर लगायत के मुख्य बजार बन्द हैं । सरकारी कार्यालय,गैरसरकारी संस्था,शिक्षण संस्था अाैर बजार समेत बंद से प्रभावित हैं।


