जिससे खौफ खाते थे बड़े-बड़े बॉलर,अब बैसाखियों का मोहताज है ये दिग्गज बल्लेबाज

जयसूर्या ने 2011 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
कभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने वाले श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या इन दिनों अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहे। दरअसल जयसूर्या घुटनों की समस्या से पीड़ित हैं और उन्हें चार कदम चलने के लिए भी बैसाखियों का सहारा लेना पड़ा रहा है। वह बिना सहारे के एक कदम भी नहीं रख पाते हैं।
बैसाखी के साथ चलते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। श्रीलंकाई न्यूज पेपर ‘सीलोन टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जयसूर्या घुटनों की समस्या से पीड़ित हैं। इसी वजह से उन्हें बैसाखी लेकर चलना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जयसूर्या अपने घुटनों के इलाज के लिए 2 जनवरी को मेलबर्न गए हैं। करीब एक महीने वहां रहकर वो घुटने की सर्जरी कराएंगे।’
#lka #SriLanka @RusselArnold69 @MahelaJay @KumarSanga2@OfficialSLC #SLC@daniel86cricket
Sanath Jayasuriya on Crutches (Photo Album) ??https://t.co/6bPOUXlzyB pic.twitter.com/8gbreKCRM9
— Pushpendra Albe (@cricketage1) January 1, 2018
बता दें कि अपने क्रिकेटिंग करियर में जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैचों में 40 की औसत से 6973 रन बनाए। जयसूर्या ने 433 वनडे क्रिकेट मैचों में 13000 हजार रन जड़े। बता दें कि उन्होंने टेस्ट मैचों में 98 विकेट, जबकि वनडे में 323 विकेट भी चटकाए हैं।

