Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानन्द चौबे का ८० वाँ जन्मदिन

 

नेपालगञ्ज, (बाके) पवन जायसवाल, २०७४ पौष २१ गते । नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नंं. ११ भवानी बाग के निवासी अवधी तथा हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार तथा लेखक सच्चिदानन्द चौबे का ८० वा जन्मदिन महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगञ्ज में पौष १७ गते (१ जनवरी २०१८) को शुभकामना आदान प्रदान के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम में सम्पूर्ण भाषा भाषियों का सम्मान हो तब मात्र समृद्ध नेपाल बनेगा नेपालगञ्ज में आयोजित वरिष्ठ सहित्यकार सच्चिादानन्द चौबे की ८० वा“ जन्मदिन की अवसर पर आयोजित शुभकामना अदान– प्रदान कार्यक्रम में पूर्ब श्रम तथा यातायात मन्त्री तथा बा“के जिला क्षेत्र नं २ के प्रतिनिधसभा सदस्य मोहम्मद ईस्तियाक राई ने कहा । जैसे नेपाल की शिखर में ढाका टोपी होती है वैसे ही धोती और कुर्ता भी होती है हम सम्पूर्ण नेपालीयों की समृद्ध नेपाल की मतलब ही सम्पूर्ण नेपाल में बसोबाँस करने वाले सभी जातजातियों की सम्मान है ।
हम  नेपाली होने में गर्व करते है । महेन्द्र पुस्ताकालय नेपालगञ्ज के अध्यक्ष कन्हैयालाल टण्डन के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार तथा किरण साप्ताहिक पत्रिका के प्रधान सम्पादक पन्नालाल गुप्त चाचा जी के प्रमुख आथित्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था । वह कार्यक्रम में प्रदेश सभा सदस्य बिजय बहादुर यादव नेपालगंज उप–महानगरपालिका के प्रमुख डाक्टर धवल शम्शेर राणा, पूर्व प्राज्ञ तथा सहित्यकार लेखक सनत रेग्मी लगायत लोगों की उपस्थिति थी ।
वह कार्यक्रम में गीत गजल कबिता मुक्तक समेत वाचन किये गये थे । कार्यक्रम का सञ्चालन पत्रकार कृपाराम वाडिया ने किया था कार्यक्रम में उर्दू गजलकार नसीम कादरी ने गजल गीत सुनाया था । इसी तरह सहित्यकारों में नादिर शर्मा, ऋचा लुईटेल, अनुपमा करारा लगायत लोगों ने अपनी अपनी रचनाए प्रस्तुत किया था ।
वरिष्ठ सहित्यकार सच्चिदानन्द चौबे की बिभिन्न कृति रचना और पुस्तक के बारे में पूर्व प्राज्ञ तथा सहित्यकार सनत रेग्मी ने अपनी धारणाए रक्खी । अवधी हिन्दी साहित्य तथा धार्र्मिक पुस्तक प्रकाशन जो किया और सच्चिदानन्द चोबै की लम्बी आयु की कामना करते हुये सभी लोगों ने शुभकामना ब्यक्त किया था ।
वरिष्ठ सहित्यकार सच्चिदानन्द चौबे की जन्म दिन की तथा शुभकामना की अवसर पर पूर्व श्रम तथा यातायात मन्त्री तथा बा“के क्षेत्र नं २ के प्रतिनिधि सभा सदस्य मोहम्मद ईस्तियाक राई, प्रदेश सभा सदस्य बिजय बहादुर यादव, नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के मेयर डाक्टर धवल शम्शेर राणा लगायत लोगों ने खादा ओढाकर सम्मान किया था ।

यह भी पढें   सिक्किम में डा. कायस्थ लिखित पुस्तक विमोचन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed