Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांके के खजुरा महोत्सव में महानायक राजेश हमाल आ रहे हैं

 

नेपालगञ्ज ÷(बांके ) पवन जायसवाल, २०७४ पौष २२ गते ।
बांके जिला के  खजुरा में महोत्सव की तयारी होने लगी है इस के  साथ साथ कलाकारों की भी बातचीत तय हो चुकी है ।
खजुरा बांके  पालिका में क्रियाशील रहे आधुनिक युवा सञ्जाल कीे आयोजन में खजुरा महोत्सव–२०७४ के लिये कलाकार चयन  करने के लिये काठमाण्डौ गये सांस्कृतिक  संयोजक तिलक गाउले के  अनुसार महानायक राजेश हमाल, गायक प्रमोद खरेल, बद्री पगेनी, रमेशराज भट्राई, चन्द्र शर्मा, गायिका ज्योती मगर, प्रिति आले, करिश्मा घर्ती, तृप्ती खड्का, मीरा गिरी, रेश्मा पुनः, मोडेल शंकर विसी, आरुसी मगर, रुविना अधिकारी निश्चित हो चुके है ।
महोत्सव के लिये सुपरस्टार नायक अनमोल केसी, नायिका प्रेयंका कार्की, सीताराम कट्टेल ‘धुर्मुस’, कुन्जना धिमिरे ‘सुन्तली’ और गायक पशुपति शर्मा को भी लाने का   प्रयास हो रहा  है सास्कृतिक संयोजक तिलक गाउले ने जानकारी दी है ।
हिन्दू और ईस्लाम धर्मवलम्बियों की आस्था केन्द्र की रुप में खजुरा एक नम्बर में रही है बाबा के मजार (बाबाकुट्टी) में ईसी माघ ३ गते से १० गते तक महोत्सव आयोजन होने जा रहा है सञ्जाल के अध्यक्ष तिलकवीर सुनार ने जानकारी दी है । महोत्सव सफलता के लिये अध्यक्ष निलकबीर सुनार की अध्यक्षता में ५१ सदस्यीय मूल आयोजक समिति और ९ उपसमिति गठन किया गया है ।

यह भी पढें   सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *