Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्थिक क्रांति से नेपाल की पहचान संसार के सबसे विकसित और सभ्य देश के रूप में बनानी होगी : प्रचण्ड

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ जनवरी ।
नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि आर्थिक क्रांति के द्वारा नेपाल की पहचान संसार के सबसे विकसित और सभ्य देश के रूप में बनानी होगी ।
चितवन उद्योग संघ की १८वीं वार्षिक साधारण सभा और ९वें अधिवेशन का आज चितवन में उद्घाटन करने के दौरान अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि राजनीतिक परिवर्तन के लिए संघर्ष करने का समय अब समाप्त हो चुका है, अब देश को विकास और निर्माण के रास्ते पर आगे बढ़ाना होगा ।
आगे उन्होंने कहा— “अब तक हम राजा और निरंकुशता को दोष देते आए हैं अब दोष देने की कोई जगह ही नहीं है ।”
आज ही चितवन की भरतपुर महानगरपालिका के प्रथम नगरसभा उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर अभी भी सहमति और सहकार्य की जÞरूरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *