Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शीत लहर से प्रभावितों को नेपालगञ्ज में कम्बल वितरण किया

 

नेपालगञ्ज÷ (बाके) पवन जायसवाल, २०७४ पौष १९ गते ।
बाके जिला में बढती जा रही  शीतलहर और ठण्डक से बचाने के लिये जिला विपद् व्यवस्थापन समिति के  निर्णय अनुसार नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा ने नेपालगञ्ज स्थित बागेश्वरी मन्दिर के परिसर में आश्रय लेते आ रहे बृद्ध, बृद्धा, बालबालिका, जेष्ठ नागरिक, असहाय जैसे ५० लोगों को कम्बल वितरण किया गया है ।
जिला विपद् व्यवथापन समिति के अध्यक्ष एवं बाके के प्रमुख जिला अधिकारी रमेशकुमार के.सी., नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा, बाके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना और नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका २ नं. वडा के अध्यक्ष सुनील सिंह हमाल जैसे लोगों ने संयुक्त रुप में कम्बल वितरण किया था ।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा की उपसभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ, सुरेन्द्रनाथ सापकोटा, मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, विपद् व्यवस्थापन समिति के संयोजक नरेन्द्रकुमार पौडेल, सदस्य विमला शर्मा, कार्यालय प्रमुख निरञ्जना मल्ल एवं कर्मचारी, नगर के भीतर  उपशाखा के सभापति सुरेन्द्र कुमार श्रेष्ठ, वीरेन्द्रमान श्रेष्ठ, श्यामबहादुर के.सी., पत्रकार और सुरक्षाकर्मी लोगों की सहभागिता रही थी नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने बताया ।

यह भी पढें   नेपाल में भारत-विरोधी राष्ट्रवाद की सतही समझ: इतिहास, पहचान और राजनीति के अनसुलझे सवाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com