विशेष अदालत में शेखर गोल्छा का बयान शुरु
काठमांडू, सावन २६ – विशेष अदालत में व्यवसायी शेखर गोल्छा का बयान शुरु हो गया है । उनके खिलाफ सम्पत्ति शुद्धीकरण को लेकर केस दायर किया गया है । विशेष अदालत के अध्यक्ष वासुदेव आचार्य और सदस्यद्वय हेमंत रावल और विदुर कोइराला के इजलास में उनका बयान चल रहा है । बयान समाप्त होने के बाद हिरासत को लेकर बहस आज ही शुरु की जाएगी ।
हिरासत को लेकर बहस समाप्त होने के बाद आज ही अदालत यह भी निर्णय लेगी कि उन्हें हिरासत में भेजा जाए, जमानत पर रिहा किया जाए या फिर साधारण तारीख देकर छोड़ा जाए । सम्पत्ति शुद्धीकरण निवारण ऐन, २०६४ अंतर्गत दायर इस मुद्दें में गोल्छा के विरुद्ध ५२ करोड ५० लाख रुपये का दाबा किया गया है ।

