Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन और डोलप्रसाद अर्याल बीच मुलाकात

 

काठमांडू, सावन २६ – प्रतिनिधिसभा की बैठक शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) और सभामुख डोलप्रसाद अर्याल (डिपी) के बीच मुलाकात हुई है । यह मुलाकात प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय सिंहदरबार में हुई है । प्रधानमंत्री बालेन के साथ अर्याल लगभग ३५ मिनट तक रहे ।  आज के इस मुलाकात में सभामुख ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वो सदन की बैठक में शामिल हों और सांसदों द्वारा जो प्रश्न किए जा रहे हैं, प्रश्नों का जवाब दें । उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि सदन में उन्हें तलाश किया जा रहा है । सभामुख के इन बातों का जवाब प्रधानमंत्री ने क्या दिया है इस बारे में कोई खास जानकारी अभी तक नहीं मिली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com