Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी में हो रही है– नेपाल में ही पहली बार ‘राष्ट्रीय योग खेलकूद प्रतियोगिता’

 

काठमांडू, ७ जनवरी । नेपाल में पहली बार राष्ट्रीय योग खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी हो रही है । नेपाल योग खुलकूद संघ ने यह तैयारी शुरु किया है । सुनसरी जिला स्थित इटहरी में आगामी माघ ४ और ५ गते प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । संघ के कोषाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता छनौट समिति के संयोजक मणिराज कुंवर ने कहा है कि पहली चरण में ११ से १७, दूसरी चरण में १८ से ४९ और तीसरी चरण में ५० साल से ऊपर उमेर समूह को विभाजन कर प्रतियोगिता की जाएगी । प्रतियोगी एकल और समूहगत दोनों तरीके से सहभागी हो सकते हैं । कुंवर के अनुसार महिला और पुरुष के लिए अलग–अलग प्रतियोगिता है । महिला भी उमेर समूह अनुसार सहभागी होंगे । संघ के अनुसार प्रतियोगिता में १५० समूह सहभागी रहेंगे ।

यह भी पढें   वृक्षों को राखी बांधकर की पहाड़ की वीरांगनाओं ने पर्यावरण की रक्षा !


यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि को प्राचीन भाषा में योग कहा जाता है और योग करने से लोगों की आचरण और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन हो जाता है, यह योगियों की आम विश्वास है । लेकिन आधुनिक समाज में शारीरिक व्यायाम को ही योग कहा जाता है । संघ का कहना है कि आठ चरण ही योग का अभिन्न अंग है, इसकी प्रचार–प्रसार के लिए प्रतियोगिता सहयोगसिद्ध हो सकती है । संघ ने यह भी कहा है कि योग को संयुक्त राष्ट्रसंघ लगायत अन्तर्राष्ट्रीय संघसंस्था ने भी मान्यता दी है, अब इसको खेलकुद के साथ मिलाकर भी प्रचार–प्रसार किया जाएगा ।
संघ ने गत वर्ष दक्षिण एसियाली योग प्रतिस्पर्धा किया था, जिसमें नेपाल, भारत बंगलादेश और पाकिस्तान के योग प्रेमियों की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *