Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी को गिरफ्तार करने के लिए सर्वोच्च ने दिया आदेश

 

काठमांडू, ८ दिसम्बर । सर्वोच्च अदालत ने डा. गोविन्द केसी को गिरफ्तार करने के लिए गृहमन्त्रालय को आदेश दिया है । प्रधानन्यायाधीश गोपालप्रसाद पराजुली को भ्रष्ट और माफिया कहते हुए गोविन्द केसी ने आज सोमबार से अनसन शुरु किया था । केसी के कथन के कारण सर्वोच्च का ‘मानहानी’ (अपमान) हुआ है, ऐसा दावी करते हुए सर्वोच्च प्रशासन ने गृह मन्त्रालय के नाम में उनको गिरफ्तार कर कल मंगलबार सर्वोच्च अदालत लाने के लिए आदेश दिया है । न्यायाधीश डम्बरबहादुर शोही के एकल इजलास ने ऐसा आदेश दिया है । सर्वोच्च अदालत के शाखा अधिकृत नेत्रबन्धु पौडेल ने प्रतिवेदन तैयार कर इजलास समक्ष पेश किया था, उसी के ऊपर फैसला करते हुए न्यायाधीश शाही ने ऐसा आदेश जारी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com