Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 9 जनवरी

 

मेष (Aries): व्यावसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को प्रफुल्लित रखने में सहायक रहेगा। घर में सुखदायी घटना घटेगी। शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आपको सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको यशकीर्ति मिलेगी। व्यापार में साझेदारों के साथ आपके सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज सम्बंधो में निकटता आएगी।

वृषभ (Taurus): आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। मन में चिंता बनी रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से भी मन चिंतित रहेगा परंतु मध्याह्न के बाद रोग में आपको राहत का अनुभव होगा। मानसिक रूप से आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी जिससे आपको आनंद होगा।

मिथुन (Gemini): आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की संभावना है। स्थायी संपत्ति के मामले में सावधानी से काम करें। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी। उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न लेने की गणेशजी की सलाह है।

कर्क (Cancer): स्वजनों से मुलाकात से आनंदित होंगे। प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आपके आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। मध्याह्न के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

सिंह (Leo): आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद गणेशजी आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। भाईयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

कन्या (Virgo): आज के दिन आपकी वाणी के प्रभाव से आपको लाभ होगा। पर्यटन आपके लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विदेश व्यापार में सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।

तुला (Libra): 
क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर कीजिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा।

यह भी पढें   मुर्दाशान्ति के मध्य भंवर मे नेपाल* एक विवेचना : डा.विजय दत्त

वृश्चिक (Scorpio): आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक गुजरेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढ़ेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न कीजिएगा। मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से संपन्न होगी। व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। मित्रों से हुई भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। आज का दिन धन के लाभ के लिए शुभ है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर (Capricorn): आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं। परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। उच्चाधिकारियों को भी आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। धन के साथ-साथ मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मनमुटाव हो सकता है।

यह भी पढें   श्री हरि मानव कल्याण मंच जनकपुर में उम्मीद की किरण बनाअति लोगों के घर तक खाद्यान्न पहुंचाया

कुंभ (Aquarius): नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। मध्याह्न के बाद प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा। भाई-बहनों से लाभ होने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।

मीन (Pisces): व्यापार में भागीदारी से आपको लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। प्रवास को टालिएगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com