डा. गोविन्द केसी के समर्थन में बाबुराम भट्टराई, गगन थापा और रवीन्द्र मिश्र सडक में
काठमांडू, ९ जनवरी । डा. गोविन्द केसी के समर्थन में मंगलबार से काठमांडू स्थित माइतीघर मण्डला में प्रदेश शुरु हुआ है । उनके समर्थन में पूर्वप्रधानमन्त्री तथा नयाँ शक्ति पार्टी के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई, पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री गगन थापा और विवेकशील साझा पार्टी के संयोजक रवीन्द्र मिश्र भी सड़क में उतर आए हैं । सर्वोच्च अदालत के आदेश अनुसार सोमबार रात ८ बजे डा. केसी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था । डा. केसी के ऊपर अदालत की मानहानी संबंधी मुद्दा पंजीकृत की गई है ।

उनके समर्थन में सयों सर्वसाधारण भी सडक में उतर आए हैं । समर्थकों ने डा. केसी की रिहाई और सर्वोच्च द्वारा जारी आदेश खारीज के लिए मांग किया है । जनप्रदर्शन में अमृत गुरुङ, गिरिश खतिवडा, निर्मल शर्मा जैसे कलाकार भी शामी हैं । प्रदर्शन को मध्यनजर करते हुए पुलिस माइतीघर, सिंहदबार, नयाँ बानेश्वर आसपास पुलिस की तैनाथी बढ़ा दी गई है ।

