Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई के ठंड पिडितों को सरकार २ करोड का राहत देने को एैलान

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ जनबरी ।
तराई के २२ जिलों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ी हुई ठंड की मार झेल रहे आम लोगों को सरकार ने २ करोड़ २२ लाख रुपए बराबर की राहत मुहैया कराने का निर्णय किया है ।

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के निर्देश पर गृहमंत्रालय ने ये निर्णय किया है, ये जानकारी प्रधानमंत्री के प्रेस संयोजक गोविंद परियार ने दी । गृहमंत्रालय ने तराई के प्रत्येक जिले में १०–१० लाख रुपए का कंबल, जलावन लगायत सामग्री वितरण करने का निर्णय किया है । मंत्रालय ने जिलों में स्थित स्थानीय विपद् व्यवस्थापन समिति की सिफारिश पर राहत वितरण करने का निर्देश भी दिया है ।

यह भी पढें   नेता घनेन्द्र बस्नेत का निधन

साथ ही गृहमंत्रालय ने कहा है कि काठकांडू स्थित मानवीय सहायता कक्ष और सशस्त्र पुलिस के पास मौजूद गर्म कपड़े वितरण करने का काम भी आज से ही शुरू किया गया है । प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गृहमंत्रालय ने तराई में स्कूल लगायत सार्वजनिक भवनों में बच्चों और बूढ़ों के लिए गर्म अस्थायी शेल्टर की व्यवस्था करने के संबंध में भी संबंधित जिलों को निर्देश दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com