Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन का स्पेस लैब धरती से टकराएगा

 

बीजिंग, आइएएनएस। चीन ने मंगलवार को कहा कि उसकी पहली मानवरहित स्पेस लैब (अंतरिक्ष प्रयोगशाला) टीयांगोंग-1 नियंत्रित स्थिति में धरती से टकराएगी। इस टक्कर से पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं होगा। अनुमान है कि यह अगले कुछ महीनों में पृथ्वी से टकरा सकती है।

चीन की एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक झू जोंगपेंग ने यहां कहा, ‘वापस आती अंतरिक्ष प्रयोगशाला पर हमारी पैनी नजर है। धरती की कक्षा में प्रवेश करते ही इसका अधिकतर हिस्सा जल जाएगा। बाकी बचे इसके टुकड़े प्रशांत महासागर में गिरेंगे।’

यह भी पढें   सचिवालय बैठक में पारित हुई एमाले की चुनाव समीक्षा और पार्टी पुनर्जागरण रिपोर्ट

हाल में पश्चिमी देशों के मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि चीन ने अपनी स्पेस लैब पर नियंत्रण खो दिया है। जल्द ही वह पृथ्वी से टकराएगी और उससे निकलने वाला जहरीला रसायन कई देशों में लोगों को कैंसर का मरीज बना सकता है। चीन ने 2011 में इस स्पेस लैब को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा था। अंतरिक्ष में स्थायी प्रयोगशाला स्थापित करने के प्रयासों में जुटे चीन के लिए इसे मील का पत्थर माना गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com