Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफलः 10 जनवरी बुधवार

 
todays horoscope 10 january 2018 by bejan daruwalla
मेष (Aries): गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन का अवसर मिलेग। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ (Taurus): गणेशजी आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक उन्मत्तता बहुत सी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। मन व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क (Cancer): 
आज शारीरिक मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी अनुभव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद संभव है। मानहानि न हो ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा जलक्षेत्र के आस-पास सावधानी बरतें। धन खर्च हो सकता है।

सिंह (Leo): 
गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ होगा।

यह भी पढें   कोशी में मुख्यमंत्री बदलने की चाह में एमाले... कार्की का अलग ही रुख

कन्या (Virgo): दुविधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी विषय की चर्चा के दौरान विवाद से बचने की गणेशजी की सलाह है। प्रवास की संभावना है। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक योजन पूरी कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। साझेदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। दांपत्य जीवन में निकटता अनुभव करेंगे।

यह भी पढें   सावन में शिव तप-साधना से आत्मोन्नति और मानव कल्याण की दिव्य यात्रा : बिमल सर्राफ

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अथवा लाभ होगा। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। गणेशजी का आशीर्वाद पूर्णतः आपके साथ है।

यह भी पढें   देश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना

कुंभ (Aquarius): गणेशजी बताते हैं कि आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। अधिकारियों से उलझने से बचें। उसी तरह प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आज उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। संतानों की चिंता रहेगी।

मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। खर्च अधिक रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com