Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा चुनाव के लिए २१ राजनीतिक दल प्रतिस्पर्धा में

 

काठमांडू, १२ जनवरी । राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव के लिए २१ राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग में दल दर्ता किया है । निर्वाचन आयोग ने १५ दिन समयावधि देकर दल दर्ता का आह्वान किया था । समयावधि आज शुक्रबार खत्म हो गया है ।
निर्वाचन आयोग के अनुसार राष्ट्रीयसभा चुनाव के लिए नेपाल संघीय समाजवादी पार्टी, नेपाल मजदुर किसान पार्टी, संघीय लोकतान्त्रिक राष्ट्रिय मञ्च, बहुजन शक्ति पार्टी, नेपाल परिवार दल, नेपाली कांग्रेस, राष्ट्रिय जनमोर्चा, नेपाल नौलो जनवादी, राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (प्रजातान्त्रिक), विवेकशील साझा पार्टी, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले), संघीय समाजवादी फोरम नेपाल, नयाँ शक्ति पार्टी नेपाल, नेपाल दलित पार्टी, राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल, राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी, बहुजन समाज पार्टी नेपाल, गान्धीवादी पार्टी नेपाल, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र), नेपाली जनता दल और राष्ट्रिय मुक्ति आन्दोलन नेपाल ने दल दर्ता किया है ।
राष्ट्रियसभा सदस्य के लिए आगामी माघ २४ गते चुनाव होने जा रहा है । चुनाव कार्यतालिका के अनुसार कल पौष २९ गते सातों प्रदेश में निर्वाचन अधिकृत की कार्यालय स्थापना की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *