Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के नाम में रहे विश्व रेकर्ड तोडने जा रहा है नेपाल

 

काठमांडू, १२ जनवरी । काठमांडू के टुँटिखेल में ५० हजार लोग इकठ्ठा होकर माघ २७ गते शाक्यमुनि गौतम बुद्ध का उपदेश वाचन कर रहे हैं, जो एक विश्व रकेर्ड बनने जा रहा है । विश्व कीर्तिमानी परिषद् नेपाल के आयोजना में यह कार्यक्रम होने जा रहा है । कार्यक्रम का नाम ‘बुद्ध वर्न इन नेपाल’ दिया गया है । कार्यक्रम में बुद्ध का उपदेश और ‘धम्मपद’ उपदेश वाचन किया जाएगा । एक ही बार ५० हजार लोगों के द्वारा बुद्ध की उपदेश वाचन हो जाएगी तो यह ‘गिनिजबुक अफ वल्र्ड रेकर्डस’ में पंजीकृत हो जाएगी । अभी तक इस तरह का रेकर्ड भारत के नाम में है । सन् २०१४ फेबु्रुअरी में कूल ४६ हजार ६६० लोग इकठ्ठा होकर भारत में १६वें शताब्दी के कवि पोथानम द्वारा रचित ‘जानपना’ वाचन किया था । सबसे अधिक लोग इकठ्ठा होकर वाचन की गई वहीं रेकर्ड आज गिनिजबुक में अंकीत है ।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का


अपने घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिषद् ने नेपाल सरकार और विभिन्न संघ–संस्थाओं को आह्वान किया है । बिहिबार काठमांडू में एक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम की घोषणा की गई है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सूचना तथा संचार मन्त्री मोहन बहादुर बस्नेत ने कहा है कि वह व्यक्तिगत तवर से कार्यक्रम सफल बनाने हेतु ५१ हजार रुपयां देने के लिए तैयार हैं । परिषद् का अनुमान है कि कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए दो करोड़ से अधिक खर्च हो सकती है । परिषद् के अध्यक्ष दीपक बजगाई का कहना है कि सिद्धार्थ गौतम द्वारा प्रतिपादित बौद्ध दर्शन और उपदेश की मूल स्थल नेपाल है, इसी सत्य और तथ्य को विश्व जगत में प्रचार–प्रसार के लिए कार्यक्रम की आयोजित होने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com